नम आँखों से पेड़ के लहराते पत्तों को देखना ,

चिड़ियों की चहचहाहट कानों पर पड़ना ,

यूँ हवा का चेहरे पर मेहसूस होना ,

इस इन्तेज़ार में रहना की काश कोई आ के ज़ोर से गले लगा के कहदे की मैं साथ हूँ घबराओ नहीं कभी साथ नहीं छोड़ूंगा…

काफ़ी दर्द देता है…

क्यूँकी

ऐसा ना कोई कभी मिला है, ना शायद मिल पाए,

शयद मेरी ख्वाहिशों को पूरा होना नहीं पसंद! @surbhisays

शिकार हो चला मन लगाव का,

ज़ुबान चुप है , आँखें सूखी

शायद दिल में चकनाचूर हो रहें है जज्बात ,

सन्नाटा होता ही अकेलापन गूँज उठेगा।

दिल में दफ़न है कुछ बातें ,

साँझा करूँ तो कैसे ,

जुबान हिम्मत कर कह भी जाए , लेकिन डर है की

जज़्बातों की उफान से कहीं साँसें ना थम जाए। @surbhisays

एक बार फिर से बड़ा होना है ,

धोखा खाना सीखना है ,

ये जिन्दगीं है यारो ,

इधर हर कदम पैदा होना है। @surbhisays

चकाचौंद रोशनी मे अन्धेरा और बन्द आँखो मे उजाला बहुत है ,

जुबान मे मुस्कुराहट और दिल मे गम बहुत है ,

जन्म देने मे दर्द और मौत मे सुकून बहुत है ,

यही दुनिया है जनाब ,

यहाँ जो अदृश्य है , वही सच है। @surbhisays

शर्ते पूरी करने मे जी जान लगा दी मैने

लोग कहते है ऐसे दोस्ती लम्बी चलेगी ,

आज सर तक कर्ज से डूब गयी हूँ ,

और वो कह कर चले गये की मैने किसी और को ढूंड़ लिया है! @surbhisays

क्यूँ ? बात नही कर रहे ना वो आपसे ?

तभी आज हमारा हालचाल पूछ लिया ! @surbhisays

जो लोग रात मे सपने दिखा खुश करते ,

अक्सर वही लोग उजाले मे पहचानते नही। @surbhisays

सुन्दरता के पीछे भागने वाले लोग ,

कभी अपने दिल में झाका है? @surbhisays

अकसर वही लोग अकेले रह जाते ,

जो दूसरो को तस्सली दे देते साथ ना छोड़ने का । @surbhisays